Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMysterious Death of Woman in Kamalpur Tribal Tola Police Investigate
आदिवासी टोला में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

आदिवासी टोला में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

संक्षेप:

बायसी, एक संवाददाता। डगरुआ थाना क्षेत्र के कमलपुर आदिवासी टोला में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।

Sep 12, 2025 04:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

बायसी, एक संवाददाता।डगरुआ थाना क्षेत्र के कमलपुर आदिवासी टोला में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना गुरुवार दिन के करीब एक बजे की है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने घर मे दिन में सोयी हुई थी और जगाने पर नहीं जगी। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए एवं घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना के अवर थानाध्यक्ष दिपक कुमार गौतम एवं अवर निरक्षक शिव जी महतो पुलिस बल के साथ घटना पर पहुंचे एवं मामले की जांच में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि पति मजदूरी करने के लिए गांव में गया था जबकि मृतका होपनमोय देवी (32 वर्ष) घर में सोयी हुई थी और अचानक मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मृतका महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है किसी के द्वारा अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया। पुलिस विधिसम्मत करवाई की जा रही है।