Purnia News: बनमनखी के पूर्व विधायक के पुत्र की मौत

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -बारिश के पानी से भरे गड्ढे में तैरता मिला शव बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना क्षेत्र के मझुआ प्रेमराज पंचायत अंतर्गत मन्ना खुदा बंद नगर गांव में सोमवा

Purnia News: बनमनखी के पूर्व विधायक के पुत्र की मौत

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना क्षेत्र के मझुआ प्रेमराज पंचायत अंतर्गत मन्ना खुदा बंद नगर गांव में सोमवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 11 निवासी पूर्व विधायक चुन्नीलाल राजवंशी के 43 वर्षीय पुत्र संजय राजवंशी के रूप में हुई है। घटना सरसी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर कल्वर्ट के समीप रेलवे लाइन किनारे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पानी भरे गड्ढे में तैर रहे शव पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान संजय राजवंशी के रूप में की और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि रास्ते से गुजरने के दौरान पैर फिसलने से संजय पानी भरे गड्ढे में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हुई होगी। हालांकि जिस परिस्थिति में पानी भरे गड्ढे में उनका शव मिला उसे लेकर स्थानीय लोग कई सवाल भी उठ रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिता के निधन के बाद संजय राजवंशी सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते थे और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली और संवेदना व्यक्त की। सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर चौकीदार को मृतक के घर भेजा गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार परिजनों द्वारा इसे प्राकृतिक मौत बताया जा रहा है और उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: बनमनखी के पूर्व विधायक के पुत्र की मौत