उधार का 10 हजार देने फोन कर बुलाया, मौत के घाट उतार दिया

Jan 11, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

हिन्दुस्तान फॉलोअप : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर थाना क्षेत्र में खुट्टी हसैली निवासी शफीक की हत्या ने लोगों को सन्न कर दिया है। इस संबं

उधार का 10 हजार देने फोन कर बुलाया, मौत के घाट उतार दिया

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।श्रीनगर थाना क्षेत्र में खुट्टी हसैली निवासी शफीक की हत्या ने लोगों को सन्न कर दिया है। इस संबंध में बताया गया कि 5 जनवरी को मो तसलिम ने अपने पिता मो शफीक के गायब होने को लेकर आवेदन दिया था। 10000 रुपए उधार देकर रुपए लाने गए थे जो वापस नहीं आए। श्रीनगर थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया कि 4 जनवरी को उनके पिता मो शफीक को मो शमीर (निवासी चिड़िया रहिका वार्ड नंबर 10 थाना श्रीनगर) ने फोन कर बुलाया था कि आइये और अपना दस हजार रूपया ले जाइये। उसके बाद शफीक अपना उधार दिया हुआ रूपया लाने के लिये शमीर के घर चला गया।

इसके बाद वह नहीं लौटे एवं उनका मोबाईल भी बंद पाया गया। आवेदन के आधार पर श्रीनगर थाना के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने 8 जनवरी को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मो शमीर को उनके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया। सख्ती के साथ पूछताछ करने पर मो शमीर ने स्वीकार किया कि उसने मो शफीक की हत्या कर उसके शव को दफना दिया है। मो शमीर के निशानदेही पर श्रीनगर थाना के द्वारा शफीक के शव को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए 9 जनवरी को न्ययिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में थानाध्यक्ष अमर कुमार, पुअनि सुधा कुमारी एवं सअनि शेखर कुमार के साथ पुलिस बल शामिल हुए। इस संबंध में बताया गया कि शनिवार को इस मामले के एक अन्य आरोपी मो सद्दाम को पीपर टोला में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। श्रीनगर पुलिस भीड़ से निकाल कर आरोपी मो सद्दाम को अपने साथ ले गयी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;