Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMurder of 19-Year-Old Nikki Kumari in Bihar Fake Medical Certificates and Forced Surgery
बुखार के मरीज का जबरन ऑपरेशन, मौत का मामला दर्ज

बुखार के मरीज का जबरन ऑपरेशन, मौत का मामला दर्ज

संक्षेप:

धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर बुखार से पीड़ित 19 वर्षीय निक्की कुमारी का जबरन ऑपरेश

Sep 12, 2025 04:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर बुखार से पीड़ित 19 वर्षीय निक्की कुमारी का जबरन ऑपरेशन कर उसकी हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस गंभीर मामले में धमदाहा पुलिस ने अस्पताल संचालक मो. बेलाल रजा सहित छह लोगों पर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को लेकर 10 सितंबर की देर रात मृतक निक्की कुमारी के शव को लेकर धमदाहा नेहरू चौक पहुंचे परिवार के लोगों ने सड़क जामकर पहले देर रात तक बवाल काटा। उसके बाद आक्रोशित परिवार के लोगों ने निजी अस्पताल घुसकर अस्पताल के कर्मी जमकर धुनाई की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 सितंबर 2025 को निक्की कुमारी को बुखार होने पर उसके पति अधिक कुमार के साथ इलाज के लिए धमदाहा स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। आरोप है कि अस्पताल संचालक एवं चिकित्सकों ने फर्जी कागजात दिखाकर निक्की कुमारी को बेहोशी की इंजेक्शन देकर ऑपरेशन के लिए ले गए। चिकित्सकों ने बाद में बताया कि ऑपरेशन के दौरान गलती से फैमिली प्लानिंग संबंधित प्रक्रिया हो गई जबकि निक्की कुमारी की शादी मात्र छह महीने पूर्व हुई थी। स्थिति बिगड़ने पर निक्की कुमारी को पूर्णिया ले जाया गया जहां 10 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता अरुण शर्मा ने दावा किया कि धमदाहा अस्पताल संचालक और चिकित्सकों ने हत्या के उद्देश्य से फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर जबरन ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल कर्मी शाहनवाज और आदिल भी इस साजिश में शामिल थे। मृतक निक्की कुमारी के पति अधिक कुमार ने आरोप लगाया कि बुखार का इलाज कराने के लिए पत्नी के साथ उनकी सास भी अस्पताल गई थीं, जिन्होंने ऑपरेशन से पहले रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी निक्की कुमारी को जबरन बेहोशी की इंजेक्शन लगाकर ऑपरेशन करने के लिए ले गए और बाद में उन्हें अस्पताल में छोड़ फरार हो गए। मृतका निक्की कुमारी के पिता ने कहा कि उनकी पुत्री निक्की कुमारी अपने ससुराल बड़हारा कोठी थानाक्षेत्र के सुखसेना कैलू टोल गांव में थी। बीते 6 सितंबर को उसकी पुत्री को बुखार आया तो बेटी-दामाद के साथ इलाज कराने के लिए धमदाहाआए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मृतिका निक्की कुमारी के पिता अरूण शर्मा के आवेदन पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।