लोहे के रड से वार कर चचेरे भाई की हत्या
-फोटो -मृतक। केनगर (पूर्णिया), एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के चुनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 9 स्थित चुनापुर महलदार टोला के लूट मुहल्ला म

केनगर (पूर्णिया), एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के चुनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 9 स्थित चुनापुर महलदार टोला के लूट मुहल्ला में पति-पत्नी के बीच हो रही आपसी कहासुनी के बीच पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने लोहे के रड से वार कर भाई की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बर्ती महलदार का 42 वर्षीय पुत्र विमल महलदार के रूप में की गई है। मृतक के पुत्र पप्पू कुमार ने बताया कि मां एवं पिता जी के बीच मामूली विवाद को लेकर आपसी कहासुनी हो रही थी। इसी बात को लेकर पड़ोस में रह रही चचेरी चाची नूतन महलदार को गलतफहमी हो गयी।
इसके बाद मां-पिता और चाची के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर चचेरा चाचा विरेंद्र महलदार ने लोहे के रड से पिता के सिर पर वार कर दिया। पीछे से उनके पुत्र पवन, रंजीत, कन्हैया, हीरो महलदार, विद्या महलदार समेत 8 व्यक्ति भी आ धमके। पप्पू ने बताया कि पिता के सिर और गर्दन पर लोहे के रड से 10 से अधिक वार किया गया। पिता की नाजुक स्थिति को देखते हुए वे ग्रामीणों की मदद से उन्हें लेकर जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान ही चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि मृतक के पुत्र पप्पू कुमार की लिखित शिकायत पर विरेंद्र महलदार समेत 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। ---एसडीपीओ भी पहुंचे, एफएसएल टीम जांच में जुटी : ---फिलहाल सभी आरोपित घर छोड़ फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। गुरूवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सदर टू के एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। केनगर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मृतक के घर पहुँच कर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


