
राजा की मौत : हत्या का केस दर्ज
-फॉलोअप : भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-एक निवासी अरुण मंडल के पुत्र राजा कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मा
भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-एक निवासी अरुण मंडल के पुत्र राजा कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस चर्चित घटना को लेकर धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी के निर्देश पर सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार भवानीपुर पुलिस मृतक राजा के गायब मोबाइल फोन की भी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल बरामद होने के बाद घटना से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।
पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की बात से इंकार नहीं कर रही है। वहीं मृतक की मां तेतरी देवी ने बताया कि वह अपने पुत्र राजा कुमार के साथ भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड-1 स्थित सरकल टोला में रहती है। दूसरा पुत्र मुकेश कुमार अपने ससुराल रुपौली में रहता है। तेतरी देवी ने बताया कि घटना के वक्त वह बाजार में अपनी दुकान पर थी। उसने आरोप लगाया कि घर में राजा को अकेला पाकर उसकी फंदे से लटकाकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण उनके ही रिश्तेदारों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। -शव पहुंचते ही मचा कोहराम : -पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही राजा का शव उसके घर पहुंचा पूरे सरकल टोला में कोहराम मच गया। घर में मातम पसर गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इस हृदयविदारक दृश्य से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध नजर आए। बताना मुनासिब होगा कि भवानीपुर सरकलटोला निवासी अरुण मंडल के पुत्र राजा कुमार का उसके ही घर मे फंदे से लटका हुआ शव बरामद मंगलवार की रात्रि बरामद हुआ था । शव बरामद होने के बाद मृतक की माँ तेतरी देवी ने अपने दो रिश्तेदार को नामजद करते हुए भवानीपुर थाना में कांड संख्या 6/25 दर्ज कराया है । -बोले अधिकारी : -धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है और सभी बिंदुओं पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




