सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का होगा ससमय निष्पादन

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

धमदाहा में मुगलिया पुरन्दाहा पूर्व एवं पश्चिम पंचायत के सहयोग शिविर की तैयारी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक की। 19 मई को पूर्व पंचायत में शिविर लगेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 2 जून को पश्चिम पंचायत में भी शिविर होगा। लोगों को आवेदन देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का होगा ससमय निष्पादन

धमदाहा, एक संवाददाता। मुगलिया पुरन्दाहा पूर्व एवं मुगलिया पुरन्दाहा पश्चिम पंचायत में आगामी दिनों लगने वाले सहयोग शिवर को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों के साथ बैठक की।

सहयोग शिविर की तैयारी

आगामी 19 मई को मुगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत में लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, अंचलाधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा वीरेंद्र कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं मुगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत के मुखिया अमीरचंद रमानी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सहयोग शिविर में आवेदन को प्राप्त करने एवं पंजी संधारित करने का निर्देश दिया हैं।

विभागों की मौजूदगी

इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बाल विकास परियोजना, प्रखंड पंचायती राज, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, श्रम संसाधन विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग एवं जीविका के साथ-साथ स्थानीय थाना सहित अन्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आवेदन लिया जा रहा है। जिन विभाग में अधिकारी मौजूद नहीं है उन सभी विभाग के काउंटर पर संबंधित विभाग के कर्मियों को लगाया गया है।

लोगों को जागरूक करना

सहयोग शिविर में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों के समस्या का निदान हो इसको लेकर लोगों को जागरूक करने एवं आवेदन देने के लिए माइकिंग करने की व्यवस्था भी की गई हैं। साथ ही आगामी दो जून को मुगलिया पुरन्दाहा पश्चिम पंचायत में लगने वाले सहयोग शिविर में भी बुधवार से काउंटर खोल दिया गया है.

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर कब लगेगा?
सहयोग शिविर 19 मई को मुगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत में और 2 जून को मुगलिया पुरन्दाहा पश्चिम पंचायत में लगेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।