जनता के दुख दर्द में शामिल सांसद, पीड़ितों की मदद

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-10purn02--ढांढस देते हुए सांसद। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला

जनता के दुख दर्द में शामिल सांसद, पीड़ितों की मदद

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे न केवल लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, बल्कि हर दुःख-सुख में सहभागी बनकर जरूरतमंद परिवारों को सहायता भी पहुंचा रहे हैं। बड़हरा कोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर उन्होंने सड़क दुर्घटना, हत्या, डूबने और असामयिक मौत के शिकार परिवारों से मुलाकात की तथा आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। ठाड़ी पंचायत के हरिराही महादेव टोला निवासी स्वर्गीय सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश मुर्मू तथा औराही पंचायत के गुलेला भित्ता गांव निवासी मौसम कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर सांसद ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

रघुवंशनगर गांव में मो. तस्लीम की पुत्री अफसरी खातून की तमिलनाडु में हुई निर्मम हत्या को मानवता को झकझोर देने वाली घटना बताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में ठाड़ी पंचायत के हरिराही महादेव टोला निवासी स्वर्गीय मटका टुडू की तालाब में डूबने से हुई मौत पर भी उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वासुदेवपुर पंचायत के हरिराही चौक निवासी विजय शर्मा के पुत्र गुड्डू शर्मा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना पर सांसद उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं लतराहा पंचायत के जामुन टोला निवासी दीपक हेंब्रम की चेन्नई में ब्रेन हेमरेज से हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही संबंधित कंपनी के मालिक से बातचीत कर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। ओरलाहा पंचायत के जयनगरा पंचवटी गांव निवासी मनोज मंडल की निर्मम हत्या के मामले में भी सांसद पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने घायल विनोद मंडल के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिवार को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।