Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMP met and consoled the relatives of the deceased Sunny
सांसद ने मृतक सन्नी के परिजनों से मिले और सांत्वना दी

सांसद ने मृतक सन्नी के परिजनों से मिले और सांत्वना दी

संक्षेप: पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता सांसद संतोष कुशवाहा ने बाड़ी हाट निवासी सन्नी सिन्हा की हुई...

Thu, 16 Sep 2021 06:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता

सांसद संतोष कुशवाहा ने बाड़ी हाट निवासी सन्नी सिन्हा की हुई हत्या पर उनके परिजनों से मिलकर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने उनके निज

निवास बाड़ीहाट में जाकर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बैंक कर्मी सन्नी सिन्हा की हत्या अत्यंत ही पीड़ा दायक है। इस तरह की घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। हत्यारों को स्पीडी ट्रायल चलाकर दंडित करवाया जाएगा। इस बारे में मैंने पुलिस अधीक्षक दयाशंकर से मिलकर बात की है। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। सन्नी सिन्हा सोम्य एवं मिलनसार युवक था। काफी संघर्ष कर जीवन के अपने मुकाम को प्राप्त किया था। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोग काफी मर्माहत एवं गमगीन है। इस मौके पर संजय राय, गुप्तेश कुमार, मृगेंद्र देव, नीलू सिंह पटेल, अविनाश सिंह, अमरेंद्र कुशवाहा, परितोष भारती सुशांत कुशवाहा, मुरारी सिंह उदय सिंह इत्यादि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।