ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियासौ से ज्यादा लोगों ने किया खुद को सैनेटाइज

सौ से ज्यादा लोगों ने किया खुद को सैनेटाइज

सौ से ज्यादा लोगों ने किया खुद को सैनेटाइज

सौ से ज्यादा लोगों ने किया खुद को सैनेटाइज
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 10 Apr 2020 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

राजेंद्र बाल उद्यान के सामने निगम द्वारा रखे गए सैनेटाइज करने वाले पंखे के सामने गुरुवार को सौ से ज्यादा लोगों ने खुद को सैनेटाइज किया। बुधवार को मेयर सविता देवी, नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह और डीएसपी आनंद पांडे ने सैनेटाइज करने वाले पंखे का शुभारंभ किया था।आदमी को सैनेटाइज करने वाले पंखे के सामने गुरुवार को माधोपाड़ा के रहने वाले जीशान अली ने बताया कि वो सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला है। पहले जिला स्कूल से सब्जी लेने के बाद राजेंद्र बाल उद्यान के पास कुछ फल की खरीदारी की। अब घर लौट रहे हैं इसलिए लौटने से पहले बड़े से पंखे के सामने खड़ा होकर खुद को सैनेटाइज किया। वहां पर मौजूद निगम के स्टाफ इफ्तेखार आलम ने बताया कि दोपहर के बाद काफी लोग यहां खुद को सेनेटाइज कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें