मानसून का नाम सुनते ही सहम जाते हैं शहरवासी
-हिन्दुस्तान पड़ताल : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून के आगमन की आहट के साथ ही शहर के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। हर साल हल्की से मध्यम बार

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून के आगमन की आहट के साथ ही शहर के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। हर साल हल्की से मध्यम बारिश में ही शहर के कई मोहल्लों, गलियों और सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम जनजीवन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार भी शहरवासी मानसून को लेकर आशंकित हैं, क्योंकि शहर में चल रहे आधा दर्जन स्टॉर्म ड्रेनेज का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। शहर की जल निकासी व्यवस्था मुख्य रूप से पांच बड़े नालों और करीब 300 छोटी-बड़ी नालियों पर निर्भर है। वर्षों पुराने नालों के सहारे पूरे शहर का बारिश का पानी बाहर निकालने की व्यवस्था की जाती है। लेकिन कई स्थानों पर अतिक्रमण, गाद जमा होने और नालियों की सीमित क्षमता के कारण बारिश के दौरान पानी सड़कों पर फैलने लगता है। बरसात होने के साथ ही कई इलाकों में जलजमाव की समस्या आम हो जाती है। हालांकि, नगर निगम का दावा है कि मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की साफ-सफाई और निगरानी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बहरहाल सभी की नजरें मानसून की पहली जोरदार बारिश और नगर निगम की तैयारियों को लेकर टिकी हैं。
प्री मानसून में डूबी गलियां, पंपे सेट से निकाला गया पानी :
-प्री मानसून बरसात होने पर शहर के गली मोहल्ले मे जमे पानी को निकालने के लिए आधा दर्जन पंप सेट मशीन लगाकर पानी निकाला गया। निगम का कहना है कि मानसून के दौरान भी विशेष टीमों की तैनाती रहेगी, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। नागरिकों से भी अपील की गयी है कि नालियों में कचरा न फेंकें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। हालांकि अधूरी स्टॉर्म ड्रेनेज योजनाओं और पुराने नालों के भरोसे टिकी व्यवस्था को देखते हुए शहरवासियों की चिंता अभी पूरी तरह दूर नहीं हुई है।
मानसून को लेकर चल रही तैयारी: नगर आयुक्त :
-नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि शहर में जलजमाव की समस्या को कम करने के लिए नियमित रूप से नालों की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है तथा जहां भी नालों में अवरोध या गाद की समस्या मिल रही है, उसे तत्काल दूर किया जा रहा है। बरसात में जल जमाव से लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए सारी तैयारियां की जा रही हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


