Purnia News: 20 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -मानसून सक्रिय : मंगलवार अहले सुबह और दोपहर में बारिश पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून सक्रिय होने के साथ ही पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से ब

Purnia News: 20 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून सक्रिय होने के साथ ही पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से बरसात होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मंगलवार अहले सुबह 5 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि दोपहर में भी बारिश हुई। पिछले आठ दिनों से कभी रिमझिम फुहार तो कभी झमाझम बारिश होने से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले आठ दिनों में शहर में 120 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। मानसून सक्रिय होने के बाद झमाझम बरसात होने से शहर के गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन दोपहर होते-होते तपतपाती धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिले में अब तक दस हजार हेक्टेयर से अधिक रकवा में धान रोपनी हो चुकी है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 15 से 20 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघा गर्जन हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।