Purnia News बरसा मानसून : जनजीवन को मिला सकून, किसानों को संजीवनी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News -29purn19-बरसात होने से श्रीनगर हाता के गली मोहल्ले में जल जमाव : -13 जून को प्रवेश करने के एक पखवाड़े बाद मानसूनी बौछार -33 मिलीमीटर बारिश से तर हु

Purnia News बरसा मानसून : जनजीवन को मिला सकून, किसानों को संजीवनी

Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 13 जून को प्रवेश करने के बाद गायब मानसून एक पखवाड़े के बाद फिर रंग में दिखा। देर रात मानसूनी बौछार ने गर्मी से व्याकुल जनजीवन को सकून देने के साथ किसानों को भी संजीवनी दी है। देर रात मानसून की झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। शहर में 33 मिलीमीटर बारिश हुई। झमाझम बारिश होने से विगत दो सप्ताह से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश होने से किसानों के लिए धान रोपनी की चिंता कम हो सकती है। किसान धान रोपनी को लेकर बारिश का पानी का उपयोग करने की तैयारी में जुट गए हैं। इधर, बारिश होने से शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गली मोहल्ले में जल जमाव के कारण लोगों को पैदल चलने में भी काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव से शहर के डॉलर हाउस चौक, श्रीनगर हाता, जनता चौक, प्रोफेसर कोलोनी, पोलीटेक्निक चौक,महारीजी हाता, साहवान हाता, भट्टा बाजार, लाइन बाजार, मधुबनी बाजार,खुश्कीबाग, गुलाबबाग के साथ साथ कई जगहों पर विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पूर्णिया में न्यूनतम तापमान सबसे कम :

---

-मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान पूर्णिया का रहा। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई है। सोमवार न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ग्रामीण इलाकों में भी जमकर हुई बारिश :

---

-मानसून की झमाझम बारिश जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी जमकर बारिश हुई। बनमनखी प्रखंड में 82.2 मिलीमीटर बारिश हुई। कसबा में 104.2 मिलीमीटर बारिश हुई। श्रीनगर में 81.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बैसा में 68.2 मिलीमीटर बारिश हुई। झमाझम बारिश होने से किसानों ने खुशी जताई। हालांकि शहर में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।

धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान :

---

-ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेत में लबालब पानी देखकर किसानों ने धान रोपनी को लेकर तैयारी तेज कर दी है। खेत में कादो बनाने का काम जोर शोर से शुरू है। खेत की जुताई एवं कादो करने के लिए ट्रेक्टर मिलना मुश्किल हो रहा है। मानसून की बारिश का लाभ उठाने के लिए किसानों ने ट्रेक्टर का किराया बढ़ाकर अपने अपने खेत में कादो करने के लिए सुनिश्चित कर रहे हैं。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पूर्णिया में बारिश की मात्रा कितनी रही?−
पूर्णिया में 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia News बरसा मानसून : जनजीवन को मिला सकून, किसानों को संजीवनी