पीएम मोदी के 12 साल का सफल कार्यकाल ने रचा इतिहास
-10purn15-पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान शामिल सदर विधायक। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगाता

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रचने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल बेमिसाल, 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के अभियान के तहत पूर्णिया विधानसभा के ग्रामीण पश्चिम मंडल अंतर्गत विभिन्न स्थानों आयोजित कार्यक्रमों में विधायक विजय खेमका ने भाग लिया। इस अवसर पर ईस्ट ब्लॉक के सिकंदरपुर बरसौनी पंचायत भवन में प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वहीं महाराजपुर चिकनी आदिवासी टोला में अनुसूचित जनजाति समाज के भाई-बहनों के साथ विधायक ने संवाद किया।
महेंद्रपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं बैंक का निरीक्षण कर वहां उपस्थित लाभार्थियों से संवाद किया गया। भोगा करियात के झटाहा महादलित टोला में जनसंवाद एवं गौरा पंचायत के मझुवा गांव में प्रबुद्ध जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीरपुर पंचायत के शिमलगाछी में फूलों की खेती करने वाले किसानों के साथ विधायक ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विधायक खेमका ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। पीएम मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 12 वर्षों के अपने कार्यकाल में बिना अवकाश लिए राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों से अधिक के कार्यकाल के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


