Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMMCC Defeats NARCC by 6 Wickets in District League Match
डिस्ट्रिक लीग क्रिकेट मुकाबला एमएमएमसीसी ने एनएआरसीसी को 6 विकेट से हराया

डिस्ट्रिक लीग क्रिकेट मुकाबला एमएमएमसीसी ने एनएआरसीसी को 6 विकेट से हराया

संक्षेप:

पूर्णिया में खेले गए डिस्ट्रिक लीग मुकाबले में एमएमएमसीसी ने एनएआरसीसी को 6 विकेट से हराया। एनएआरसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एमएमएमसीसी ने 148 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। मोक्ष राज ने शतक लगाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

Dec 16, 2025 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया। पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डीएसए ग्राउंड पर खेले गए डिस्ट्रिक लीग के मुकाबले में एमएमएमसीसी की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए एनएआरसीसी को 6 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर एनएआरसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 20.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कन्हैया ने 45 रन, अनिमेष ने 30 रन, हेमंत ने 21 रन तथा दीपक ने 11 रन बनाए। एमएमएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में अमन, मंजेश और मोक्ष राज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि अमृत को दो तथा कुमार आदर्श को एक विकेट मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएमएमसीसी की टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में मोक्ष राज का योगदान अहम रहा, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। अरहाम नवाब ने 14 रन और साहिल ने 10 रन का योगदान दिया। एनएआरसीसी की ओर से गेंदबाजी में अरिहंत जैन ने 2 विकेट लिए, जबकि अनिमेष एवं हिमांशु को एक-एक सफलता मिली। शानदार शतक लगाने वाले मोक्ष राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में मिलन सागर ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि शिवम और रोशन ने स्कोरर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।