सदर विधायक विजय खेमका ने निधन पर जताया शोक

Mar 02, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला बनमनखी निवासी समाजसेवी एवं बाबा धीमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रमुख दिवंगत कमलेशरी प्रसाद सिंह के धी

सदर विधायक विजय खेमका ने निधन पर जताया शोक

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला बनमनखी निवासी समाजसेवी एवं बाबा धीमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रमुख दिवंगत कमलेशरी प्रसाद सिंह के धीमा निवास पर पहुंचकर विधायक विजय खेमका शोकाकुल परिवार से मिले तथा उनकी धर्मपत्नी एवं परिवारजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा स्व. कमलेशरी प्रसाद सिंह समाजसेवी होने के साथ-साथ स्पष्टवादी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका सामाजिक सरोकार व्यापक था और वे धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। बाबा धीमेश्वर नाथ महादेव मंदिर का निर्माण तथा जिर्णोद्वार कराने में उनकी अग्रणी भूमिका सदैव बनी रहती थी। विजय खेमका ने कहा उनके असामयिक निधन से बनमनखी सहित पूर्णिया को भारी क्षति हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। माताम पूर्ति में विधायक के साथ भाजपा नेता अवधेश साह, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, गुलाब चंद दुगड़, नगर भाजपा अध्यक्ष संतोष चौरसिया, अविनाश पासवान सहित स्थानीय स्नेही उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।