एमआईटी रामबाग पूर्णिया में खेलकूद का समापन
-फोटो : एमआईटी रामबाग पूर्णिया में खेलकूद कार्यक्रम का समापन।पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एमआईटी रामबाग, पूर्णिया में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम का स

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एमआईटी रामबाग, पूर्णिया में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ। पूरे सप्ताह चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, हाई जंप तथा टग ऑफ वॉर जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी खेलों में छात्रों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का सराहनीय परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान सभी छात्रों में काफी उत्साह रहा और उन्होंने प्रत्येक प्रतियोगिता में पूरे जोश, ऊर्जा एवं सकारात्मक खेल भावना के साथ भाग लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अरविंद कुमार(मिल्लिया पालीटेक्निक) एवं डॉक्टर कंचन गुप्ता(मिल्लिया सर सय्यद कॉलेज) उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के प्रिंसिपल डॉक्टर साकिब शकील ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। रजिस्ट्रार प्रोफेसर अरविंद आनंद, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर जी.एम. नूर क़ुतुब ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासित प्रदर्शन इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




