गायब सातवीं कक्षा का छात्र रेल पुलिस की मदद से सकुशल बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

जानकीनगर, एक संवाददाता। गायब हुए सातवीं कक्षा के छात्र को रेल पुलिस की मदद से जानकीनगर थाना पुलिस ने बनमनखी जंक्शन रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म से सकुशल

गायब सातवीं कक्षा का छात्र रेल पुलिस की मदद से सकुशल बरामद

जानकीनगर, एक संवाददाता।गायब हुए सातवीं कक्षा के छात्र को रेल पुलिस की मदद से जानकीनगर थाना पुलिस ने बनमनखी जंक्शन रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म से सकुशल बरामद कर लिया। छात्र के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह करीब सात बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला छात्र रंजीत कुमार सिंह रास्ते से ही लापता हो गया था। वह शांति शिक्षा निकेतन, चोपड़ा बाजार में पढ़ाई करता है। छात्र के गायब होने के बाद परिजनों ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, गांव के एक युवक ने उसे ट्रेन में यात्रा करते हुए देखा था।

इसके बाद मामले की जानकारी रेल पुलिस को दी गई। रेल पुलिस एवं जानकीनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 48 घंटे बाद छात्र को बनमनखी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस संबंध में जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि गायब छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।