दो अलग-अलग मारपीट मामलों में आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मीरगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मारपीट मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 28 अप्रैल को एक महिला ने जमीन विवाद में नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपियों में अफरोज मंसूरी, हैदर अली और मो. जहांगीर शामिल हैं।

मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मारपीट मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में चलाए गए रात्रि छापेमारी अभियान के दौरान की गई।
पहला मामला
जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को रंगपुरा निवासी रीना खातून ने जमीन पर घर निर्माण को लेकर हुए विवाद में अफरोज मंसूरी समेत नौ लोगों के खिलाफ मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट और हंगामा किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही अफरोज मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात में छापेमारी के दौरान रंगपुरा गांव से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हैदर अली एवं मो. जहांगीर, शामिल है जो रंगपुरा रमना टोला का रहने वाला है।
दूसरा मामला
वहीं दूसरे मामले में मारपीट कांड संख्या 37/25 के आरोपी नीतीश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


