ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियामंत्री का भाइजपाइयों ने किया स्वागत, सर्किट हाउस में बैठक

मंत्री का भाइजपाइयों ने किया स्वागत, सर्किट हाउस में बैठक

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्णिया पहुंचने पर विधि न्याय एव गन्ना विभाग मंत्री प्रमोद कुमार...

मंत्री का भाइजपाइयों ने किया स्वागत, सर्किट हाउस में बैठक
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 18 Jan 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता

पूर्णिया पहुंचने पर विधि न्याय एव गन्ना विभाग मंत्री प्रमोद कुमार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। परिसदन में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज धार्मिक न्यास बोर्ड की निमित्त प्रमंडलीय आयुक्त राहुल रंजन महिवाल की उपस्थिति में पूर्णिया जिलाधिकारी, कटिहार जिलाधिकारी, अररिया जिलाधिकारी एवं किशनगंज जिलाधिकारी ने निबंधन सूची के साथ धार्मिक न्यास भूमि की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति के बारे में पूर्व एवं वर्तमान की सूची के साथ पूर्ण विवरण रखा। इस सूची के साथ नई जानकारी निकलकर सामने आई कि धार्मिक न्यास की तकरीबन पाँच सौ एकड़ भूमि की पहचान हुई जिनके संरक्षण हेतु आवश्यक आदेश दिया गया। गन्ना खेती एवं किसानों जैसे विषयों पर उन्होंने बताया की कृषि अनुसंधान द्वारा उत्कृष्ट गन्ना की खेती, इथनॉल उत्पादन, जैविक गन्ना खेती सहित अनेकों विषयों पर अपनी बातों को कार्यकर्ता के समक्ष रखा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार गन्ने की खेती एवं फसल पर विशेष निगाह रखें हुए है जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। बैठक में कटिहार जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री तारा साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परितोष भारती, भाजपा जिला महामंत्री राजेश रंजन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सिंह, जिला महामंत्री अभ्यम लाल, पूर्ण सिंह पटेल, प्रदेश संयोजक जैविक प्रकोष्ठ दिलीप कुमार सिंह, अमित कुमार, अमृत आनन्द चौरसिया, अभिषेक बुंदेला, रितेश कुमार सिंह, प्रकाश दास, रितेश सिंह, अधिवक्ता सुनील सिन्हा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सूरज कुमार वर्मा ने दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें