सीजन के निचले स्तर पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
महीने के आखिरी दिन न्यूनतम तापमान इस सीजन के सबसे निचले स्तर पर आ गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन और रात का तापमानअभी और गिरेगा। सर्दी भी बढती...

महीने के आखिरी दिन न्यूनतम तापमान इस सीजन के सबसे निचले स्तर पर आ गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन और रात का तापमानअभी और गिरेगा। सर्दी भी बढती जाएगी।शनिवार को धूप तीखी थी मगर हवा के कारण तापमान स्थिर रहा। पिछले चौबीस घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढका मगर अधिकतम तापमान स्थिर रहा। सुबह से हल्की हवा चल रही थी। हालांकि दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास भी हो रहा था। शाम ढलते ही सर्दी का एहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले चौबीस घंटे के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। तापमान में मामली बदलाव हो सकता है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है।
