हरिपुर मिनी गन फैक्ट्री से तैयार 10 पिस्टल पहले ही खपाए

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में एसटीएफ द्वारा उजागर की गई मिनी गन फैक्ट्री को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

हरिपुर मिनी गन फैक्ट्री से तैयार 10 पिस्टल पहले ही खपाए

धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में एसटीएफ द्वारा उजागर की गई मिनी गन फैक्ट्री को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है कि छापेमारी से कुछ दिन पूर्व ही फैक्ट्री में निर्मित 10 पिस्टल को फैक्ट्री संचालक सूरज कुमार अपने साथ ले गया था। आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों की कहीं सप्लाई भी की जा चुकी है। कोलकाता एवं पटना एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के समक्ष गिरफ्तार दोनों कारीगरों ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले 10 पिस्टल तैयार होने के बाद मुंगेर निवासी संचालक सूरज कुमार हरिपुर पहुंचा था और सभी पिस्टल लेकर चला गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।