Purnia News: राजकीय श्रावणी महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। मिनी बाबा धाम के नाम से मशहूर बनमनखी के प्रसिद्ध धीमेश्वर धाम मंदिर परिसर में बुधवार को राजकीय श्रावणी महोत्सव के आयोजन को लेक

Purnia News: राजकीय श्रावणी महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। मिनी बाबा धाम के नाम से मशहूर बनमनखी के प्रसिद्ध धीमेश्वर धाम मंदिर परिसर में बुधवार को राजकीय श्रावणी महोत्सव के आयोजन को लेकर विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारीयों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में राजकीय श्रावणी महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें नए मंदिर का निर्माण कार्य चलने के कारण सर्वसम्मति से श्रावणी महोत्सव के दौरान प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा जलाअभिषेक कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान सड़क, साफ-सफाई ,यातायात व्यवस्था, वॉलेंटियर की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से भीड़ की निगरानी, पार्किंग, शौचालय, शुद्ध पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मेला में व्यवस्थित रूप से दुकान लगाने आदि समेत कई विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

ज्ञात हो की बनमनखी के धीमेश्वर धाम में आयोजित होने वाले राजकीय श्रावणी महोत्सव में एक माह तक भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने के अनुमान को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं लगातार बैठकों के बाद संबंधित पदाधिकारियों को अलग-अलग तैयारी की जिम्मेदारी सोंपी जा रही है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ,राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, थानाध्यक्ष संजय कुमार, अमितेश कुमार सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, दिलीप झा, वार्ड पार्षद छोटू सिंह, नंदलाल शर्मा, ब्रजेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia News: राजकीय श्रावणी महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित