Purnia News: राशन कार्ड संबंधी आवेदन के निष्पादन पर चर्चा
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Purnia News: -डीलरों के साथ आपूर्ति पदाधिकारी की बैठक जलालगढ़ एक संवाददाता। राशन कार्ड संबंधी विषयों पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सचिन कुमार की अध्यक्षता में डीलरो

Purnia News: जलालगढ़ एक संवाददाता। राशन कार्ड संबंधी विषयों पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सचिन कुमार की अध्यक्षता में डीलरों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक की गई। बैठक में 2 महीने से पोर्टल बंद रहने के कारण सहयोग शिविर में राशन कार्ड संबंधी आवेदन का निष्पादन नहीं हो रहा था। इसी मुद्दे को लेकर डीलरों के संग प्रखंड सभागार में बैठक की गई। बैठक में 50 डीलरों ने भाग लिया। बैठक में राशन कार्ड कैसे बनाया जाए, इस पर चर्चा की गई। लोगों में जागरूकता कैसे लाया जाए। राशन कार्ड कैसे बनेगा इसकी जानकारी दी गई। जिन उपभोक्ताओं का राशन कार्ड डिलीट हो गया है।
वैसे लाभुक अपने डीलर से संपर्क कर राशन कार्ड बनाने की जानकारी ले सकें। बैठक में प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष मो. अब्बास, राजकुमार चौधरी , रूपेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, रामविलास राम आदि डीलर उपस्थित थे।


