Purnia News: प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
Purnia News: पूर्णिया में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें ई-संबंधन प्राप्त सभी स्कूलों के रजिस्ट्रेशन और यू-डाइस कोड की समस्या पर चर्चा की गई। सभी निदेशकों को एक महीने में यू-डाइस कोड प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। हर महीने प्रखंडों में बैठक आयोजित करने की योजना बनाई गई।

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। माउंट लिट्रा स्कूल रंगभूमि मैदान रोड स्थित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पूर्णिया इकाई कार्यकारणी समिति की बैठक की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। समीक्षा करने के दौरान यह पाया गया कि संगठन के माध्यम से लगभग सभी प्रखंड के निजी स्कूलों को ई-संबंधन प्राप्त हो चुका है। बैठक में संगठन के जिला सचिव राजेश कुमार झा ने शिक्षा विभाग को धन्यवाद प्रकट किया कि हम लोगों ने जो मेहनत किया है, उसके प्रति शिक्षा विभाग ने अपनी सक्रियता दिखाई है और लगभग सभी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। बैठक में दूसरे मुद्दा रजिस्ट्रेशन के बाद यू डाइस कोड स्कूलों को दिलवाने पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान कहा गया कि कुछ स्कूलों को यू-डाइस कोड अभी तक नहीं मिला है जिस पर सभी स्कूल के निदेशकों से बात करके उनको हर परिस्थिति में यू-डाइस एक महीना के अंदर में संगठन द्वारा शिक्षा विभाग से मिलकर कोड दिलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिन निजी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन का समय सीमा समाप्त हो गया है, उन स्कूलों का रिनुअल करवाने को लेकर चर्चा गई। कार्यकारी अध्यक्ष निकेश गिलगिल ने बताया कि तकनीकी में खराबी यहां से लेकर पटना तक होने के कारण सही तरीका से पोर्टल पर लोड नहीं होता है।जबकि सचिव राजेश कुमार झा ने बताया कि सभी स्कूल वाले अपना-अपना फाइल को दुरुस्त करें और संगठन के पास जमा करें। सभी फाइलों को लेकर एक साथ पोर्टल पर लोड कर शिक्षा विभाग से मिलकर रिनुअल करा दिया जाएगा। इसके अलावा संगठन के संयोजक जोश डेनियल और संरक्षक लालचंद भगत ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। संगठन के सचिव ने कहा कि जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनसे दिशा निर्देश लेकर सभी प्रखंडों में बैठक का कार्यक्रम तैयार कर लिया जाएगा और हम लोग हर महीना में प्रत्येक प्रखंड में एक बैठक आयोजित करेंगे । कार्यकारणी समिति के बैठक में संयुक्त सचिव गौतम कुमार झा, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, महासचिव ज्वाला प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुनचुन शाह, संयोजक जोश डेनियल, संरक्षक लालचंद भगत, जिला उपाध्यक्ष मसीह, इंजीनियर हिमांशु, करण अर्जुन, राजीव कुमार ठाकुर, गोविंद जयसवाल औगघर उदय कुमार सिंह शामिल हुए।


