गौ सम्मान अभियान को लेकर बैठक
पूर्णिया में गायत्री मंदिर परिसर में गौ-सम्मान को लेकर बैठक हुई। संयोजक प्रदीप पांडे की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया। सभी सदस्यों को हस्ताक्षर अभियान के लिए जागरूक किया गया। 27 जुलाई तक 5 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद एक जन-जागरण यात्रा निकाली जाएगी।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गायत्री मंदिर परिसर में गौ-सम्मान को लेकर बैठक की गयी। अध्यक्षता संयोजक प्रदीप पांडे ने की। इस दौरान एक टीम का गठन किया गया। सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर हस्ताक्षर अभियान को लेकर जागरुक किया गया है। प्रदीप पांडे, एम के झा, दीपेश कुमार, अभिमन्यु ,अमित कुमार,अभय कुमार,कुंदन कुमार, कृतिका, प्रीति सिंह आदि कई लोग मौजूद थे। बैठक में सर्व सहमति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई तक 5 लाख हस्ताक्षर पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके बाद गायत्री मंदिर से एक शांतिपूर्ण जन-जागरण यात्रा निकाली जाएगी और एकत्रित हस्ताक्षरों को जिला पदाधिकारी को सौंपा जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने गौ-सम्मान अभियान को जन-जन तक पहुँचाने एवं इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


