आग लगने से 17 परिवारों के घर जले, दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू

Mar 01, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जावे पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार की देर रात अगलगी की घटना में 17 परिवारों का घर ए

आग लगने से 17 परिवारों के घर जले, दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू

भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जावे पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार की देर रात अगलगी की घटना में 17 परिवारों का घर एवं घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की इस भयावह घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावे निवासी कलीम, असफाक, दिलशाद, इरशाद, इस्माइल, खुशबू खातून, अमजद सब्जी, योगी सब्जी, खुर्शीद सब्जी, मुन्ना सब्जी, मुर्शिद सब्जी, इरफान, सरवर, इरसाद, जियाउल, बीबी मकिना खातून एवं सरीफ सहित कुल 17 परिवारों के घर जलकर राख हो गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात सभी लोग भोजन कर अपने-अपने घरों में सो रहे थे।

इसी दौरान देर रात करीब 2 बजे अचानक एक घर में आग लग गई, जो देखते ही देखते घनी आबादी होने के कारण आसपास के घरों में फैल गई। आग की लपटें उठते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। वहीं ग्रामीणों द्वारा तत्काल धमदाहा स्थित अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही धमदाहा एवं रूपौली से दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित परिवारों के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बच पाया। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को जावे पंचायत के पूर्व मुखिया शमीम आलम, पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता संजय मेहता, मुखिया सागर अलीम सहित कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से प्रभावित परिवारों को सूखा राशन एवं टेंट के तिरपाल उपलब्ध कराकर तत्काल राहत पहुंचाई। अंचलाधिकारी ईशा रंजन ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है तथा सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल प्लास्टिक शेड उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत जल्द ही सभी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।