करमनचक लक्ष्मी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Oct 19, 2024 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो- लक्ष्मी पूजा के दौरान मेला का आनंद लेते लोग। भवानीपुर, एक संवाददाता। जिले के अंतिम छोर पर बसे बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के करमनचक गांव म

करमनचक लक्ष्मी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

भवानीपुर, एक संवाददाता। जिले के अंतिम छोर पर बसे बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के करमनचक गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आये श्रद्धालुओं ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। श्रद्धालुओं के उमड़े सैलाब के आगे भव्य लक्ष्मी माता का मंदिर प्रांगण भी छोटा पर गया। श्रद्धालुओं के सैलाब को नियंत्रित करने के लिए आयोजन कमेटी एवं बलिया थाना पुलिस के द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार, अवर निरीक्षक अरविंद कुमार राय सदलबल के साथ लगातार मेला में विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। ...मेला का जमकर उठाया आनंद :

समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह कछवाहा, नारायण प्रसाद सिंह आदि ने बताया कि लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर करमनचक गांव में काफी भव्य मेला का आयोजन किया गया है। मेला में दूर-दूर से झूला, खिलौने, मिठाई, एवं अन्य आकर्षण के साजों सामान की दुकानें सजी है। माता की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर मेला का आनंद उठाया। वहीं अपने रोजमर्रा की चीजों की खरीददारी भी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।