भारतीय योग संस्थान ने मनाया होली मिलन समारोह
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान की पूर्णिया इकाई की ओर से जगदम्बा स्कूल केंद्र के सौजन्य से जगदम्बा स्कूल सिपाही टोला के कैंपस

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान की पूर्णिया इकाई की ओर से जगदम्बा स्कूल केंद्र के सौजन्य से जगदम्बा स्कूल सिपाही टोला के कैंपस में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस अवसर पर पूर्णिया के सभी केंद्रों के साधक साधिकाओं की 150 की संख्या में उपस्थिति रही I शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन, शंख ध्वनि और सामूहिक सरस्वती वंदना के साथ हुआ I पश्चात लम्बे गहरे स्वांश बिमल कुमार, योग मुद्रा आसन विजय सिंह, ताड आसन अभिमन्यु सिंह, त्रिकोण आसन अरुण भारती, पश्चिमोत्तान आसन संजय चौधरी, कोणासन अशोक सिंह, सिंह गर्जना आसन राजा सिंह एवं हास्य आसन संगीता वर्मन के द्वारा करवाया गया I प्राणायाम अजय कुमार सिंह एवं प्रार्थना, शांति पाठ कैलाश मंडल के द्वारा करवाया गया I योग और फ़ाग के महत्त्व पर सम्बोधन डॉ एस के सिन्हा, राजेंद्र पंडित एवं अजीत लाल के द्वारा दिया गया I सभी एक दूसरे के साथ चन्दन और पुष्प के साथ यौगिक तरीके से होली खेले।
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना, राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, आज बिरज में होली रे रसिया, सिया निकले अवधवा की ओर और होली खेले रघुवीरा जैसे होली गीत के धुनों पर सभी साधक साधिकाओं ने झूमकर नृत्य किया और आनंद उठाया I ढोलक वादन की प्रस्तुति रविंद्र सिंह के द्वारा किया गया I संजय चौधरी की अध्यक्षता में जगदम्बा स्कूल केंद्र के सभी साधकों एवं साधिकाओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था बहुत सुन्दर तरीके से की थी Iधन्यवाद ज्ञापन अशोक सिंह एवं मंच सञ्चालन सतीश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया I प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम के समापन हुआ I
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



