छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार

Apr 07, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

हरदा, एक संवाददाता। मरंगा पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया

छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार

हरदा, एक संवाददाता।मरंगा पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान मरंगा कांड संख्या 115/26 के अभियुक्त अलीनगर निवासी मो. महबूब को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मरंगा कांड संख्या 119/26 के अभियुक्त लाईन बस्ती निवासी छोटू दास को भी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।