ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियामहिला मंडल ने कपड़े का थैला बांट कर जागरुकता का संदेश दिया¯¯

महिला मंडल ने कपड़े का थैला बांट कर जागरुकता का संदेश दिया¯¯

तेरापंथ महिला मंडल मधुबनी-भट्ठा की ओर से सोमवार की दोपहर भट्ठा बाजार सब्जी मंडी में कपड़े का थैला बांटा गया। महिला मंडल की दर्जनों महिलाओं ने सब्जी मंडी के अंदर जाकर दुकानदारों को प्लास्टिक के थैले...

महिला मंडल ने कपड़े का थैला बांट कर जागरुकता का संदेश दिया¯¯
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 12 Nov 2019 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

तेरापंथ महिला मंडल मधुबनी-भट्ठा की ओर से सोमवार की दोपहर भट्ठा बाजार सब्जी मंडी में कपड़े का थैला बांटा गया। महिला मंडल की दर्जनों महिलाओं ने सब्जी मंडी के अंदर जाकर दुकानदारों को प्लास्टिक के थैले का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया। साथ ही सभी दुकानदारों को कपड़े का थैला भी उनके द्वारा बांटा गया। वहीं सब्जी विक्रेता बमबम साह ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है। इससे लोगों में जागरुकता आएगी। वहीं सब्जी विक्रेता दीपक कुमार ने बताया कि हमलोग भी चाहते हैं कि प्लास्टिक का प्रयोग बंद हो जाए। महिला मंडल ने फल खरीद रहे ग्राहकों को भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और अन्य लोगों को जागरूक करने का आग्रह भी किया। सब्जी मंडी से लेकर लखन चौक तक के लगभग सभी दुकानदारों को प्लास्टिक प्रयोग से होने वाली बीमारी से अवगत कराया। कपड़ा व्यवसायी निर्मल बैद्यनाथ ने जागरूक कर रही सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया और उसने संकल्प लिया कि वे सदैव कपड़े का थैला का प्रयोग ही करेंगे। अंत में सभी ने मिलकर नारे लगाए, ‘जन-जन की है यही पुकार, प्लास्टिक को करो इनकार। यह जानकारी देते हुए तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष राजुल वैद्य ने दी। विदित हो कि रविवार का महिला मंडल के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया था। उसके बाद महिला मंडल एवं बच्चों द्वारा पैदल मार्च भी निकाला गया था। इस कार्यक्रम में स्वास्ती नाहर, अन्नु नाहर, नीलू चंदा समेत दर्जनों महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें