ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियामहानंदा-कनकई खतरे के निशान से उपर

महानंदा-कनकई खतरे के निशान से उपर

पूर्णिया में तीनों नदियों में पानी बढ़ने लगा है। महानंदा और कनकई खतरे के निशान से उपर है, जबकि परमान नदी भी लाल निशान के करीब है। महानंदा का डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। बुधवार सुबह छह बजे महानंदा में...

महानंदा-कनकई खतरे के निशान से उपर
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 17 Sep 2020 03:53 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया में तीनों नदियों में पानी बढ़ने लगा है। महानंदा और कनकई खतरे के निशान से उपर है, जबकि परमान नदी भी लाल निशान के करीब है। महानंदा का डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। बुधवार सुबह छह बजे महानंदा में पानी 35.760 मीटर पर था, जो कि शाम छह बजे बढ़कर 36.240 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह अररिया में परमान नदी का डेंजर लेवल 47.680 मीटर है। आज सुबह नदी का जलस्तर 47.170 मीटर पर था जो कि शाम छह बजे 47.480 मीटर पर पहुंच गया। चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 46.940 मीटर है। आज सुबह यह 47.010 मीटर पर था जो कि शाम छह बजे 47.140 मीटर दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण नदियों में पानी में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक तीनों नदियां में पानी बढ़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें