ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापूर्णिया में महानंदा लाल निशान से उपर

पूर्णिया में महानंदा लाल निशान से उपर

पूर्णिया में महानंदा लाल निशान से उपर है। परमान और कनकई लाल निशान के करीब है। बायसी के डेंगराहा घाट में महानंदा नदी का डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। रविवार सुबह आठ बजे महानंदा का जलस्तर 36.050 मीटर पर...

पूर्णिया में महानंदा लाल निशान से उपर
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 16 Aug 2020 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया में महानंदा लाल निशान से उपर है। परमान और कनकई लाल निशान के करीब है। बायसी के डेंगराहा घाट में महानंदा नदी का डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। रविवार सुबह आठ बजे महानंदा का जलस्तर 36.050 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह अररिया में परमान नदी का डेंजर लेवल 47.680 मीटर है। आज सुबह यह 47.290 मीटर पर पहुंच गया। चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 46.940 मीटर है। आज सुबह यह 45.880 मीटर पर पहुंच गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक महानंदा लाल निशान से उपर है। मगर महानंदा, परमान व कनकई में पानी घटने का ट्रेंड शुरू हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें