ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियामहानंदा एवं कनकई नदी खतरे से ऊपर

महानंदा एवं कनकई नदी खतरे से ऊपर

बायसी । एक संवाददाता बायसी अनुमंडल क्षेत्र होकर बहने वाली महानंदा एवं कनकई खतरे...

महानंदा एवं कनकई नदी खतरे से ऊपर
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 22 Oct 2021 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बायसी । एक संवाददाता

बायसी अनुमंडल क्षेत्र होकर बहने वाली महानंदा एवं कनकई खतरे से ऊपर बहने लगी है। निचले इलाके के खेतों में लगी फसलें पानी में डूब गई है जिससे किसानों को लाखों का नुकसान का भय सताने लगा है। महानंदा का डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। जबकि गुरुवार की रात 10 बजे 35.92 मीटर था जबकि शुक्रवार को बढ़कर 36.240 मीटर हो गया है। जल स्तर में वृद्धि जारी है। वही कनकई नदी का डेंजर लेवल 46.940 है जो गुरुवार की रात में 47.350 था वह शुक्रवार को घट कर 47.61 मीटर हो गया। परमान नदी गुरुवार को डेंजर लेवल के नीचे नीचे थी। परमान नदी का डेंजर लेवल 47.680 है। प्रमाण नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे निकले इलाके के खेतों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें