जादू के जरिए अंधविश्वास को दूर करने की कोशिश सर्वश्रेष्ठ कला
-फोटो-14purn51-जादूगर डीके भारत और अन्य। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपर स्टार जादूगर डीके भारत प्राचीन भारत के 64 कलाओं में सर्वश्रेष्ठ कला जा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपर स्टार जादूगर डीके भारत प्राचीन भारत के 64 कलाओं में सर्वश्रेष्ठ कला जादू शो के जरिए अंधविश्वास को दूर करने की सकारात्मक कोशिश कर रहे हैं। वे बताते हैं कि अपने जादू कला के माध्यम से न केवल लोगों का स्वच्छ मनोरंजन करेंगे बल्कि आज के समय भी लोग अंध विश्वास में पड़े हैं, क्योंकि अभी भी कुछ लोग तांत्रिक-महात्मा बताकर भोले भाले लोगों को ठगते हैं। इस अंधविश्वास से लोगों के बचने और आसपास के लोगों को बचाने के लिए संदेश दिए जाते हैं। यह बातें जादूगर डीके भारत अपने शो से पहले जेवीआर प्लाजा में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में कही।
उन्होंने कहा कि इस जादू के जरिए लोगों को जागरुक करना चाहते हैं। जादू एक स्वच्छ मनोरंजन और पारिवारिक शो है। इसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। हर उम्र के लोग देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपने सर्वश्रेष्ठ कला जादू को लेकर शहर के पूर्णिया की सरजमीं पर आए हैं। यहां जादू कला के शो में खाली हाथों से कई कारनामें दिखायेंगे। इनमें कांच के बक्से के अंदर पानी में जिंदा रहकर मौत को चैलेंज देना, खाली हाथों से नोटों की बारिश करना समेत कई कारनामे दिखायें जायेंगे। इस जादू शो के जरिए जादूगर अपना संदेश भी देते हैं। इन संदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप है। नशा खोरी से बचाने आदि कई संदेश भी जादू के माध्यम से दिखाया जायगा। इस मौके पर इनके जादूगर पिता श्रीओम सिंह, बंटी निनानिया मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


