ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियामधुबनी दुर्गा पूजा समिति के सचिव चुने गए

मधुबनी दुर्गा पूजा समिति के सचिव चुने गए

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता मधुबनी दुर्गा स्थान के प्रांगण में पूजा समिति की एक...

मधुबनी दुर्गा पूजा समिति के सचिव चुने गए
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 02 Apr 2021 04:43 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता

मधुबनी दुर्गा स्थान के प्रांगण में पूजा समिति की एक बैठक कर सचिव पद के चुनाव सम्पन्न कराया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विश्वनाथ झा ने की। बैठक के दौरान सचिव पद के लिए दो उम्मीदववार का नाम आया। इनमें गणेश प्रसाद और दूसरा नाम कपिलदेव प्रसाद ने चुनाव के लिए नामांकन किया। विश्वनाथ झा के द्वारा चुनाव प्रारंभ किया गया। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात उपाध्यक्ष के द्वारा नाम घोषित किया गया। कपिलदेव को 20 मत और गणेश प्रसाद को 2 मत प्राप्त हुआ। उपाध्यक्ष के द्वारा कपिलदेव प्रसाद का नाम सचिव पद के लिए घोषित कर दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों के द्वारा कपिलदेव प्रसाद को फुलमाला और अबीर लगाकर खुशी मनाई गई। सदस्यों ने चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। बधाई देने वाले में श्याम सुन्दर प्रसाद, गगन जयपुरियार, विजय सिन्हा, राजेश केसरी, विनय सिन्हा, कुमार मनोज वर्मा, मनीश, सुबीर, आलोक कुमार, गुडडु कुमार, संजय वर्मा, नवीन रंजन, मनीष मोहन कृष्ण, मनोज सिन्हा, रणजीत श्रीवास्तव, अनील कुमार, तारानन्द सहाय, श्रीकांत सिन्हा, चन्दन आदि शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें