आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार
-फोटो:-- 63 पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला के घर मधुबनी पुलिस ने इश्तहार चिपकाया है। केस के आईओ पुअनि सन्नी क
Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 24 June 2025 03:04 AM

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला के घर मधुबनी पुलिस ने इश्तहार चिपकाया है। केस के आईओ पुअनि सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस ने बनमनखी थाना के बेलाचांद स्थित आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। गौरतलब है कि फरवरी महीने में मधुबनी थाना के अरबन्ना तारानगर में बनमनखी के पिपरा गांववासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक की महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा था। जिसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।