ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियालोजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की.

लोजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की.

लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से शुक्रवार को सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता लोजपा अध्यक्ष माधव सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सह...

लोजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 25 Jan 2020 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से शुक्रवार को सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता लोजपा अध्यक्ष माधव सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि लोजपा का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में युद्व स्तर पर चलाया जा रहा है। लोेजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व एवं लोजपा के संस्थापक रामबिलास पासवान के विचार धारा से प्रभावित होकर छात्र युवा आम आदमी बड़ी संख्या में लोजपा का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। लोजपा में अधिक से अधिक छात्र युवा महिलाएं की भागीदारी हो इसके लिए घर घर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में लोजपा मजबूती से अपना दावा पेश करेगी। लोजपा के वरीष्ठ नेता शंकर झा बाबा ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में लोजपा द्वारा विशाल जन सभा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें लोजपा दलित सेना के लाखो कार्यकर्ताओं भाग लेंगे। इस अवसर पर सत्य ठाकुर, आशुतोष कुमार, आनन्द सिंह, अन्नु कुमार झा, सोहन मिश्रा, राजेश रंजन, राकेश कुमार, अंकित राज, मृत्युंजय शर्मा, शिव साह, आशुतोष चौधरी ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इन सभी को लोजपा के जिलाध्यक्ष माधव सिंह ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें