Purnia News: लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया का 64 वां इंस्टॉलेशन शिरोमणि संपन्न

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: पूर्णिया में लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया का 64 वां इंस्टॉलेशन समारोह मनाया गया। इस दौरान नए इलेक्ट अध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री और सचिव नैना प्रसाद को कार्यभार सौंपा गया। अतिथियों ने संगठन के सामाजिक कार्यों की सराहना की और अधिक सेवा कार्यों की दिशा में बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Purnia News: लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया का 64 वां इंस्टॉलेशन शिरोमणि संपन्न

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के लायंस सेवा सदन भवन में लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया का 64 वां इंस्टॉलेशन शिरोमणि मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मंचासिन अतिथियों में अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, लायन प्रदीप खेतान, लायन नन्दा गर्ग, लायन संजय अवस्थी, लायन डालचन्द संचेती, सचिव रूपेश डूंगरवाल, एडीएम विधि व्यवस्था राजकुमार और इलेक्ट अध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री, इलेक्ट सचिव नैसा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर अगले वर्ष 26-27 के लिए इलेक्ट अध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री एवं सचिव नैना प्रसाद को कार्यभार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अतिथि लायन प्रदीप खेतान ने कहा कि संगठन अपने सामाजिक कार्य के रूप में एक से एक अच्छे कार्य करते रहे हैं।

इस संस्था की सेवा के रूप में एक अलग पहचान है। इसलिए दायित्ववान संगठन पदाधिकारी अपने दुगुने उत्साह से सेवा के क्षेत्र में कार्य को और आगे बढ़ाएं। इस मौके पर लायन डालचन्द संचेती ने भी लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया के कार्यो का बखान किया। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से पूर्णिया में क्लब के माध्यम से सेवा के कार्य को अलग अलग रूप में किया गया। इन कार्यो में और तेजी लाने की जरूरत है। इस अवसर पर नए इलेक्ट अध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री ने कहा कि संस्था जिन कामों को लेकर जानी जाती है। ऐसे कार्यों को और आगे ले जाने में हरसंभव कोशिश करेंगे। संगठन ने जिस उम्मीद से दायित्व सौंपा है। इसका पूरी तरह से सेवा कार्य के रूप में पालन किया जायगा और लोगों के सहयोग से इसे आगे बढ़ाया जायगा। सचिव नैना प्रसाद ने कहा कि गांव की ग्रामीण महिलाओं में स्वास्थ्य समेत कई जरूरी चीजों को लेकर जागरुकता की दिशा में काम किया जायगा। बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में सेवा के रूप में हर जरूरी कदम उठाए जायेंगे। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे अच्छी तरह से निभाने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर वरीष्ठ चिकित्सक डॉ. डी राम, डॉ. अमरनाथ केजरीवाल, डॉ. वाणी कुमार, श्रवण कुमार जेजानी, संजय संचेती, विनोद धारेवा समेत कई लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया का 64 वां इंस्टॉलेशन शिरोमणि संपन्न