सता रहा तेंदुआ का खौफ : ड्रोन से शुरू हुई तलाश

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-30purn08-रूपौली वन विभाग के अधिकारी और कर्मी जमुर बहियार में ड्रोन से तेंदुआ की तलाश करते हुए। रूपौली, एक संवाददाता। तेंदुआ का खौफ ऐसा कि अब ड्रोन स

सता रहा तेंदुआ का खौफ : ड्रोन से शुरू हुई तलाश

रूपौली, एक संवाददाता। तेंदुआ का खौफ ऐसा कि अब ड्रोन से उसकी तलाश हो रही है। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के जमुर बहियार में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह तेंदुआ देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। तेंदुआ की खोज को लेकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मी शनिवार को जमुर बहियार पहुंचे।

तेंदुआ की खोज

वन विभाग के कर्मी तेंदुआ को ड्रोन कैमरा से खोजने में मशक्कत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक तेंदुआ ड्रोन की पकड़ से बाहर है। बनमनखी रेंज के रेंजर राम प्रवेश ठाकुर ने बताया कि उक्त स्थल पर पहुंचकर फिलहाल लगभग एक किलो मीटर के रेंज में ड्रोन से तेंदुआ को खोजने का काम किया गया। अभी तक पता नहीं चल पाया है। तेंदुआ की तलाश जारी है।

ग्रामीणों को फिर से दिखा तेंदुआ

-ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह जमुर बहियार में एक बार फिर से तेंदुआ को देखा गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। तेंदुआ का डर लोगों को काफी परेशान करने लगा है। फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि तेंदुआ को समय रहते अगर वन विभाग रेस्क्यु नहीं करता है तो कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। तेंदुआ का डर लोगों के की जेहन में बैठक गया है। किसानों कि स्थिति तो ऐसी बन गई है कि उन्हें अपने अपने खेतों में जाने में डर लगने लगा है।

क्या है मामला

-बीते बुधवार को जमुर बहियार स्थित खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चार मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने घेरकर तेंदुए को मार डाला। कहा जा रहा है कि एक और तेंदुआ इस इलाके में हैं। तेंदुआ का खौफ लोगों को सता रहा है।

सामान्य प्रश्न

तेंदुआ किस क्षेत्र में देखा गया?
तेंदुआ टीकापट्टी थाना क्षेत्र के जमुर बहियार में देखा गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।