Purnia News: भू-विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया पर भी आरोप

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: बलुआ गोस्तरा पंचायत में भू-विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। मुखिया जहांगीर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित उबेद आलम ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Purnia News: भू-विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया पर भी आरोप

Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बलुआ गोस्तरा पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित गोस्तरा गांव में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने पंचायत मुखिया जहांगीर सहित उनके परिजनों पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने और मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर रौटा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना में दिए आवेदन में पीड़ित उबेद आलम ने बताया कि मौजा बलुआ गोस्तरा स्थित जमीन का विधिवत म्यूटेशन एवं दाखिल-खारिज कराया गया है और वह करीब 40 वर्षों से उस पर घर बनाकर रह रहे हैं।

13 अगस्त को अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी का प्रयास किया गया था, लेकिन समय कम रहने के कारण मापी पूरी नहीं हो सकी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 27 अगस्त की सुबह मुखिया जहांगीर सहित अन्य लोग लाठी-डंडा, बांस एवं अन्य सामान लेकर जमीन पर पहुंचे और पोल गाड़कर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मो. साहिम रोज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। घायल साहिम रोज को बैसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया। वहीं, पंचायत मुखिया जहांगीर ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि करीब छह डिसमिल जमीन को लेकर उनके जमीन के हिस्सेदारों और दूसरे पक्ष के मो. उबेद आलम के बीच विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचकर विवाद समाप्त कराने का प्रयास कर रहे थे। रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: भू-विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया पर भी आरोप