जीएमसीएच में न्यूरो सर्जन और हार्ट विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं

Mar 15, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में गंभीर रोग के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक में न्यूरो सर्जन और ह

जीएमसीएच में न्यूरो सर्जन और हार्ट विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में गंभीर रोग के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक में न्यूरो सर्जन और हार्ट विशेषज्ञ नहीं हैं। इससे मरीजों को यहां गंभीर रोग का उपचार नहीं मिल पाता है, जबकि यहां पहले से ट्रामा सेंटर भी बनी हुई है। बावजूद इसके यहां रोगी को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। विदित हो कि मेडिकल कॉलेज बनने से पहले यहां ट्रामा सेंटर बन गया था। इसके पीछे मंशा थी इस क्षेत्र के अधिकांश भाग राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच से जुड़े हैं। एैसे में सड़क हादसे में शिकार लोगों में खासकर हेड इंजूरी से ग्रसित जरूरतमंद को ट्रामा सेंटर की चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिलेगा और रोगी को गंभीर परेशानी में बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मगर विडम्बना कहिए की यह भवन सिर्फ शोभा के रूप में है। यहां ट्रामा के परेशानी वाले रोगी को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ तो नहीं मिलता है, मगर हड्डी ऑपरेशन की सुविधा जरूर मिल जाती है। यहां हड्डी की परेशानी वाली रोगी को ऑपरेशन के चिकित्सा का लाभ मिल जाता है। गंभीर परेशानी वाले रोगी को बाहर जाने की नौबत आ जाती है। ट्रामा के भवन में दस बेड की सुविधा के अलावा भेंटिलेटर की सुविधा भी निहित है। यहीं नहीं यहां मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी हर्ट के रोगी यानी गंभीर तरह की परेशानी के रोगी को चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। इस संदर्भ में मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. भरत कुमार बताते हैं कि यह अस्पताल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नहीं है। इसलिए यहां इन चिकित्सक मसलन न्यूरो सर्जन या फिर हर्ट की परेशानी यानी कार्डियेक चिकित्सक के पद ही स्वीकृत नहीं हैं। जबतक इनके पद स्वीकृत नहीं होगा तब तक यहां चिकित्सक नहीं होगा। इसलिए यह परेशानी यहां बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।