Purnia News: कसबा नगर परिषद में बोर्ड की बैठक आयोजित, एजेंडों पर चर्चा
Purnia News: -विधायक समेत वार्ड पार्षद हुए शामिल कसबा, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर परिषद कसबा के सभागार में नगर परिषद् में बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद कुमारी छ

Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर परिषद कसबा के सभागार में नगर परिषद् में बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद कुमारी छाया के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कसबा के विधायक नितेश कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान नगर परिषद कसबा के कार्यपालक दीपक कुमार, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार सहित सभी 26 वार्डो के वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बैठक में सड़कों का वर्गीकरण, अनुमोदन सहित होल्डिंग टैक्स को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 21 योजनाएं तकरीबन 11.50 करोड़ रुपए के लिए निविदा की प्रक्रिया जारी की गई। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल 2027 से नगर परिषद के अनुरूप होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा।
बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाया। साथ ही बिजली, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण के अलावे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। मुख्य पार्षद ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों की जनसमस्याओं की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तावित कर मंजूरी दिलाई जाएगी। वहीं विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि कसबा नगर परिषद को सुंदर और समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। विधायक ने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र समस्याओं को बोर्ड की बैठक में रखने का आग्रह किया ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके। उन्होंने कहा है कि समस्याओं के साथ समाधान पर भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुंदर कसबा, स्वच्छ कसबा बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों भी एक साथ मिलकर काम करना होगा।


