Purnia News: सांसद ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी राहत सामग्री

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -फोटो : 25 : बाढ़ प्रभावित इलाकों में पप्पू यादव की ओर से भेजी गयी राहत सामग्री लेते हुए पीड़ित। रुपौली, एक संवाददाता। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच पू

Purnia News: सांसद ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी राहत सामग्री

Purnia News: रुपौली, एक संवाददाता। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लगातार चौथे दिन दिन रुपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी। सांसद की ओर से रुपौली के पुरानी नंदगोला, विजय लालगंज, मोहनपुर समेत कई प्रभावित इलाकों में सूखा राशन और बाढ़ राहत से जुड़ी आवश्यक सामग्री की गाड़ियां भेजी गईं। राहत सामग्री पहुंचने से बाढ़ के कारण परेशान लोगों को तत्काल मदद मिलने की उम्मीद जगी है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि हर बाढ़ प्रभावित व्यक्ति की सेवा उनकी जिम्मेदारी है।

लोगों को भोजन, सूखा राशन और जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सांसद की ओर से इससे पहले भी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने की पहल की गई है। राहत कार्य के दौरान नगर प्रतिनिधि वैश खान, सांसद प्रतिनिधि आफताब आलम, पूर्व प्रमुख बिहारी यादव, अरुण यादव, प्रेम किशोर सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि दिलीप मंडल, आलोक अकेला, अश्वनी शर्मा छोटू कुमार, सोनू यादव और शिव कुमार यादव, मो लडू मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की जरूरतों की जानकारी ली और राहत सामग्री के वितरण में सहयोग किया। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में परिवार परेशान हैं। ऐसे समय में राहत और सेवा का काम केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करना मानवता की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है और जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने तक प्रभावित लोगों की जरूरतों पर नजर रखी जाएगी। जिन इलाकों में भोजन, सूखा राशन या अन्य जरूरी सामग्री की आवश्यकता होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: सांसद ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी राहत सामग्री