अब डीलक्स बस से भागलपुर जाने पर 145 रुपये किराया

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-हिन्दुस्तान पड़ताल : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ने लगा

अब डीलक्स बस से भागलपुर जाने पर 145 रुपये किराया

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ने लगा है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले से अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। पूर्णिया डिपो को नई किराया दरों का रेट चार्ट मिलते ही बैठक कर बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गई हैं। पूर्णिया डिपो से 30 से अधिक सरकारी बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री पटना, भागलपुर, कटिहार समेत विभिन्न जिलों का सफर करते हैं। डीलक्स बस में पूर्णिया से भागलपुर के लिए पहले 126 रुपए किराया था जो अब 145 रुपए हो गया है।

पूर्णिया से पटना के लिए पहले 468 रुपए लिया जाता था। लेकिन अब 559 रुपए पटना जाने के लिए भाड़ा देना पड़ेगा। पूर्णिया से रौटा जाने के लिए पहले 90 रुपए किराया था, जो अब बढ़कर 104 रुपए हो गया है। पूर्णिया से कटिहार जाने के लिए पहले 45 रुपए किराया था,जो अब बढ़कर 52 रुपए हो गया है। किराया बढ़ने का सीधा असर दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगा। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि किराया वृद्धि के बावजूद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।---सरकारी बसों में नई दरें लागू : रीजनल मैनेजर :-----बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर प्रतीक कुमार झा ने बताया कि मुख्यालय से संशोधित किराया सूची मिल गयी है। संशोधित किराया सूची मिलते ही कंडक्टर ,चालक एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न रूटों पर चलने वाली सभी सरकारी बसों में नई दरें लागू कर दी गई है। ईंधन की बढ़ती लागत और परिचालन खर्च में वृद्धि के कारण किराया संशोधित किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।