शहर में विद्युत आपूर्ति सभी फीडरों को रोटेशन के आधार पर

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-दो दिनों में विद्युत आपूर्ति शहर में सामान्य हो जाएगी : विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया, वरीय संवाददाता। ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में कुछ त

शहर में विद्युत आपूर्ति सभी फीडरों को रोटेशन के आधार पर

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण शहर की विद्युत आपूर्ति में कुछ समस्या आई है। विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश ने बताया कि शहर में विद्युत आपूर्ति सभी फीडरों को रोटेशन के आधार पर किया जा रहा है। पिछले दिनों ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में खराब वेकम सर्विस ब्रेकर (वीसीबी) की जगह नया वीसीबी स्थापना का कार्य प्रगति पर है। अगले दो दिनों में विद्युत आपूर्ति पूरे शहर में सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पावर की कोई किल्लत या दिक्कत नहीं है। एक से दो दिनों में शहर में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

तब तक लोग एसी का कम प्रयोग करें ताकि फीडर पर अत्यधिक दवाब न हो। अगर लोग एसी नहीं चलाएंगे तो सभी फीडर को बिजली उपलब्ध हो पाएगी।---तीन गुना लोड से नेवालाल चौक फीडर खराब :-----गर्मी के मौसम में फीडर पर दोगुना लोड होता है लेकिन पूर्णिया में यह लोड तीन गुना से भी अधिक होने पर फीडर खराब हो गया। नेवालाल चौक फीडर पर गत दिन सामान्य लोड तीन गुना बढ़ गया। 100 की जगह लोड बढ़कर 300 एम्पीयर से अधिक हो गया। पांच साल पुराना ब्रेकर था। एकाएक फेल हो गया। एक फीडर का ब्रेकर खराब होने पर संबंधित इलाके के लोगों को दूसरे फीडर से बिजली दी जा रही है। नतीजन शहर के सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति रोटेशन के आधार पर हो रहा है।----कस्टमर केयर के नंबर पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत :----पूर्णिया जिला में दोनों विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत कस्टमर केयर का सुदृढ़ीकरण करा दिया गया है। दोनों कस्टमर केयर में दो-दो फोन हैं जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली की समस्या होने पर इस नंबर पर अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पूर्णिया पश्चिम के लिए 9264456425 तथा 9031633835 एवं पूर्णिया पूर्वी के उपभोक्ताओं के लिए 9264456431 तथा 06454-242777 नंबर है।--

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।