ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाकिशनगंज : जिले में आज हो सकती है बारिश

किशनगंज : जिले में आज हो सकती है बारिश

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिलेवासियों को अभी और ठंड का सामना करना पड़ेगा। तटीय क्षेत्रों...

किशनगंज : जिले में आज हो सकती है बारिश
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 23 Jan 2022 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

जिलेवासियों को अभी और ठंड का सामना करना पड़ेगा। तटीय क्षेत्रों में बने लो प्रेशर के कारण बारिश की संभावना बन रही है। इसलिए जिले में रविवार की रात या सोमवार को हल्की बूंदाबादी हो सकती है। वहीं पर्वतीय प्रदेश से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं का भी प्रकोप जारी है। इसलिए लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंडन भारती कृषि कॉलेज अगवानपुर, सहरसा के मौसम वैज्ञानिक डा. संतोष कुमार ने बताया कि जिलेवासियों को अभी और ठंड का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार तक बारिश की स्थिति बन रही है। इसके बाद मौसम कुछ साफ होगा। पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ेगी। इन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ जगहों पर सुबह व शाम में कुहासा का प्रकोप रहेगा। इन्होंने बताया कि रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10.1 व अधिकतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। इधर रविवार की सुबह भी शहर में कोहरा छाया रहा। पछुआ हवा चलने के कारण सुबह से दोपहर तक गलनवाली ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर दिन भर आकाश में बादल छाये रहे। कनकनी भी बढ़ गयी। छुट्टी का दिन रहने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। सुबह से छाये धुंध व बादल के कारण अंधकार सा दिख रहा था। दैनिक मजदूरों व गरीबों पर पड़ी ठंड की मार हाड़ कंपानेवाली ठंड की मार सबसे ज्यादा गरीबों व मजदूरों पर ही पड़ी है। ठंड की स्थिति ऐसी है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ठंड में किसी तरह का कंस्ट्रक्शन का काम भी अधिंकांश लोग नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण मजदूरों की स्थिति और भी दयनीय हो गयी है। ऐसा नहीं है कि मजदूर काम की तलाश में घरों से नहीं निकलते हैं। शहर के कुछ चौक-चौराहों पर मजदूरों का प्रतिदिन जुटान होता है। लेकिन अधिकांश मजदूर बिना काम के ही घर लौट जा रहे हैं। इधर दो दिनों से मजदूरों की संख्या भी चौक चौराहों पर घट गयी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें