
घर से भगाने के दो अलग-अलग मामले दर्ज
मीरगंज में घरारी और कजरा गांव में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के दो मामले सामने आए हैं। एक मां ने पड़ोसी युवक पर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरी लड़की 20 दिन से गायब है। कजरा गांव में एक...
मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थानाक्षेत्र के घरारी गांव और कजरा गांव में नाबालिग लड़कियों के अपहरण और घर से भगाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं को लेकर पीड़ित परिवारों ने मीरगंज थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहले मामले में घरारी गांव की एक महिला ने अपने पड़ोस के युवक व उसके परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी बेटी को बिना इजाजत घर से भगाकर ले गए। थाने में दर्ज कराए गए आवेदन में बताया गया है कि यह युवक और उसके माता-पिता लड़की को अपने साथ ले गए हैं।

फिलहाल लड़की का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। दूसरे मामले में रंगपुरा गांव से एक नाबालिग लड़की के अचानक घर से गायब होने की सूचना मिली। उसकी मां ने बताया कि बेटी हाल ही में मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गई थी, जिससे वह काफी उदास रहती थी। करीब 20 दिन पहले लड़की अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने थाने में सकुशल बरामदगी के लिए आवेदन दिया है। तीसरे मामले में कजरा गांव निवासी एक महिला ने मीरगंज थाने में अपनी नाबालिग बेटी के शादी के इरादे से अपहरण किए जाने की शिकायत की। आवेदन में बताया गया कि आरोपी युवक और उसके पांच अन्य सहयोगी एक दिन उनके घर आए। सभी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर डेढ़ लाख रुपये व सारा जेवरात लेकर चार चक्का वाहन से फरार हो गए। मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




