वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

केनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वर्षों से फरार चल रहे वारंटी रामानन्द ऋषि को गिरफ्तार किया। वह झुन्नी इस्तम्ब्रार गांव का निवासी है और लंबे समय से कांड में फरार था। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत स्थित झुन्नी इस्तम्ब्रार गांव निवासी रामानन्द ऋषि है जो चमरु ऋषि का 30 वर्षीय पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह लंबे समय से कांड में फरार चल रहा था। उसके लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा उसके घर पर इश्तिेहार चिपकाने का निर्देश भी जारी किया गया था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।