केहाट थाना में चाहरदीवारी नहीं, मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव
-कोतवाली की रखवाली (लोगो जरूर लगाएं) पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर का मुख्य थाना केहाट चाहरदीवारी विहीन है। थाना को सुसज्जित विशाल भवन मिला, पर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर का मुख्य थाना केहाट चाहरदीवारी विहीन है। थाना को सुसज्जित विशाल भवन मिला, परन्तु एक अदद चाहरदीवारी के निर्माण पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। थाना परिसर में जब्त की गयी गाड़ियों के साथ अन्य आवश्यक सामानों की सुरक्षा में यहां प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त चौकसी बरतनी पड़ रही है। हालांकि, थाने के सामने निगम की ओर से पार्क विकसित करने का फायदा जरूर हो रहा है। थाने के चारों दिशाओं की निगहबानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, मगर बिना चाहरदीवारी के बिना यह नाकाफी है। थाना कैंपस की दो दिशाओं उत्तर तथा पूरब में सड़कें गुजर रही हैं। जिससे थाना कैंपस की सुरक्षा के लिए चाहरदीवारी का निर्माण की अत्यंत ही आवश्यकता महसूस की जा रही है। चाहरदीवारी के साथ थाना परिसर शेड के अभाव का भी दंश झेल रहा है। थाना की गाड़ियों के रख- रखाव के लिए यहां पदस्थापित पुलिस कर्मियों ने एक शेड का निर्माण तो किया है, मगर आपराधिक घटनाओं में जब्त की गयी गाड़ियां यूं ही खुले मैदान में धूप व वर्षा खा रही है। जिसके कारण कई गाड़ियां कबाड़ में तब्दील भी होने लगी है。
शहर के प्रमुख हिस्से की सुरक्षा:
--शहर के प्रमुख स्थानों की पहरेदारी केहाट थाना के भरोसे है। जिले के कई महत्वपूर्ण संस्थान जैसे कोर्ट, समाहरणालय, कमिश्नर सह आईजी कार्यालय, पूर्णिया कॉलेज, महिला कॉलेज, गर्ल्स हाई स्कूल,जीएमसीएच सहित निजी अस्पतालों का एक बड़ा हिस्सा आदि की सुरक्षा का जिम्मा इसी थाना को है। इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर केनगर के झील टोला की सीमा एवं पूरब में कुण्डी पुल के पश्चिमी भाग तक इसका क्षेत्र फैला हुआ है। जिसके अन्तर्गत एसपी एवं डीएम कोठी भी अवस्थित है।
21 पुलिस अफसरों की तैनाती :
-थाना में 21 पुलिस अफसर तथा चार वाहन उपलब्ध हैं। पुलिस अफसरों में एक इंस्पेक्टर रैंक के, 16 एसआई एवं चार एएसआई रैंक के अधिकारी हैं। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। थाना परिसर में पुलिस अफसरों के आवास एवं सिपाहियों के लिए बैरक की व्यवस्था है। थानाध्यक्ष कक्ष के साथ- साथ भवन में सिरिस्ता, हाजत, कम्प्यूटर कक्ष एवं आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था है। इसके अलावा भी एक अलग बैठकी की व्यवस्था है। इन सबमें सबसे खास परिसर के भीतर एक पार्क सह ओपन जिम की व्यवस्था की गई है।
बोले थानाध्यक्ष:
--चाहरदीवारी के निर्माण के लिए पूर्व में ही प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। वहां से आदेश आने के बाद निर्माण कार्य किया जाएगा।
-उदय कुमार, थानाध्यक्ष केहाट।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


